Dark Mode
ब्रह्माकुमारीज़ ने किया श्रमिकों का सम्मान

ब्रह्माकुमारीज़ ने किया श्रमिकों का सम्मान

टोंक  । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा राजयोग भवन में भारत का नव-निर्माण करने वाले श्रमिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर परिषद उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा ने कहा कि ईश्वर एक है, हम सब मनुष्य उनके बच्चे हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान इसी भावना के साथ कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि आप सब मिलकर संघर्ष करेंगे, तो आपका हक आपको मिल पाएगा। श्रम विभाग टोंक की निरीक्षक रेनू परिडवाल ने ई-श्रमिक कार्ड की जानकारी देते हुए चिरंजीवी जैसी विभिन्न सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता,  हर कार्य को हम मन लगाकर करें । दीदी ने संस्थान की ओर से श्रमिकों को दुपट्टा  एवं परमात्मा प्रसाद देकर सम्मान किया। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की शिक्षिका दीपिका वर्मा ने कहा कि श्रमिकों का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। वाल्मीकि महापंचायत संयोजक राजेश पारोचिया ने कहा कि श्रमिक अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़े, उनको विद्यालय भेजें तथा शिक्षित बनाये। ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि  ब्रह्माकुमारी संस्थान पूरे विश्व में मानव कल्याण के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहा है। इस मौके पर बीके प्रहलाद भाई ने मंच संचालन करते हुए संस्थान का परिचय कराया एवं ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में बीके रामलाल, सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े सदस्य तथा शहर के श्रमिक मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!