बीएसएनएल की टेलीफोन अदालत 20 को
अजमेर . भारत संचार निगम लिमिटेड अजमेर जिले के टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए महाप्रबंधक दूरसंचार जिला, अजमेर के कार्यालय में टेलीफोन अदालत 20 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी । इस टेलीफोन अदालत में अजमेर जिले के उपभोक्ताओं कि लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, मोबाइल, एफटीटीएच, भारत फाइबर कनेक्शन की टेलीफ़ोन सेवाओं से संबन्धित शिकायतों और विवाद पर विचार किया जायेगा। टेलीफोन अदालत में प्राप्त शिकायतों का यथोचित समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उपभोक्ताओं अपनी शिकायत पूर्ण विवरण एवं दस्तावेजों के साथ 18 अक्टूबर तक सहायक महाप्रबंधक (जन शिकायत) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला, सावित्री चौराहा, सिविल लाइन्स, अजमेर को भेजें।