Dark Mode
हंगामें के बीच 57.18 करोड़ रुपए का बजट 5 मिनट में हुआ पारित

हंगामें के बीच 57.18 करोड़ रुपए का बजट 5 मिनट में हुआ पारित

बहरोड़। नगर पालिका बहरोड़ में बुधवार को हंगामें के बीच 57.18 करोड़ रुपए का बजट 5 मिनट में पारित हो गया। अब आगामी सत्र 2023-24 में विभिन्न अनुमोदन एवं प्रस्ताव लेकर शहर का विकास कार्य करवाए जाएंगे। गौरतलब है कि सुबह लगभग 9.35 बजे चेयरमेन सीताराम यादव की अध्यक्षता में नगर पालिका में बैठक शुरू हुई। कार्यवाहक नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ऋषिदेव ओला ने बजट का अनुमोदन किया। इसी दौरान वार्ड 21 से निर्दलीय पार्षद अशोक पोसवाल ने बोलना शुरू किया और कहा कि पिछले बजट सत्र में विकास को लेकर लगभग 5 लाख रुपए प्रत्येक वार्ड को दिए गए। लेकिन मेरे वार्ड न. 21 में विकास नहीं हुए। इस पर चेयरमैन बोलते, उससे पहले ही बैठक में मौजूद पार्षद मनोज यादव, पुखराज खंडेलवाल, मनोनित पार्षद समय सिंह और उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बोलना शुरू कर दिया। जिससे पार्षद पोसवाल अपनी बात पूरी नहीं कर सके और कहा कि जब हमारी बात नहीं सुनते हो, तो बुलाया क्यों जाता है। सदन में मौजूद अन्य पार्षदों ने कहा कि आप आते ही क्यों हो। इस पर शोर-शराबा शुरू हो गया। चेयरमेन के इसारे पर नपा ईओ ने फिर से बजट को पढ़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान वार्ड 30 से भाजपा पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ओम यादव ने बोलना शुरू कर दिया कि चेयरमैन साहब हम मानते हैं कि आपका बोर्ड है और आपके पास पूरा बहुमत है। दूसरे पार्षदों को भी सुनने की क्षमता रखिए। यह आप और हम सब जानते हैं कि शहर में कैसा विकास हो रहा है। हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच मैज को थप थपाते हुए शहर के विकास के लिए 57.18 करोड़ रुपए का बजट पारित कर दिया और सभागार से सभी पार्षद निकलकर चेयरमैन के चैम्बर में बैठ गए। चेयरमैन ने कहा कि 35 वार्डों की नगर पालिका में 33 पार्षद इस बजट से संतुष्ट हैं। केवल दो पार्षद ही हमेशा बैठक में विरोध करते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर पालिका के अंदर एवं बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। डीएसपी आनन्द राव क्यूआरटी के जवानों एवं सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस जाप्ते के साथ तैनात रहे। वहीं सादा वर्दी में सिपाही के द्वारा बजट बैठक की विडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!