आकाशीय बिजली गिरने से भैंसों की मौत
छीपाबडौद. तहसील क्षैत्र छीपाबड़ौद के चारपुरा मजरा काल्पाजागीर में आज आकाशीय बिजली गिरने से रामप्रताप पुत्र देवीलाल लोधा काल्पाजागीर की दो भैंसों की मौत हो गई। मौके पर उपखण्ड अधिकारी धनराज मीना ने पहुंचकर कर जायजा लिया और नियमानुसार सहायता हेतु आवश्यक निर्देश दिए संबंधित थाने द्वारा एफआईआर व मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्डम कर लिया गया है पटवारी हल्का अमित कुमार मीना को नियमानुसार सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। तहसील क्षेत्र में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है सभी पटवारीयो को अपने अपने पटवार क्षेत्रों में हुये नुकसान कि रिपोर्ट पेश करने हेतु पाबंद किया।