किशनपुरा आबादी में प्लाट विवाद में चली गोलियां
सूरतगढ़. किशनपुरा आबादी क्षेत्र में प्लाट विवाद को लेकर दो भाई गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक किशन सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार किशनपुरा आबादी में प्लाट विवाद को लेकर 3 दर्जन के करीब हमलावरों ने दो भाइयों पर लाठियों से हमला बोल दिया। इस दौरान दो व्यक्तियों ने पिस्तौल से फायर किए। जिससे दोनों भाइयों के पैरों में लगी। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वही, परिजन घायलों को ट्रोमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ किशन सिंह, पुलिस जाब्ता के साथ ट्रोमा सेंटर पहुंचे। एसआई मोटाराम ने घायलों के बयान दर्ज किए। वही, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिटी पुलिस ने बताया कि किशनपुरा आबादी निवासी गोवर्धन दास ने पर्चा बयान दिया कि वह अपने भाई उदमीदास अपने भतीजे रायसिंह के घर किशनपुरा आबादी में बैठै थे, तभी दो पिकअप गाडिय़ों में किशनपुरा आबादी निवासी अंकित, प्रकाश, शिवबाडी निवासी शाकिर व तीस पैन्तीस जने पिकअप गाड़ी में आए और रायसिंह के घर में आकर अचानक लाठियों, पिस्तौल व गंड़ासियों से हमला कर दिया। उसके सिर में अंकित ने लाठी मारी तथा जान से मारने की नियत से अंकित व प्रकाश ने पिस्तौल से गोली चलाई। जिससे उसके दोनों पैर में गोली लगी तथा उसके भाई उदमीराम के दाहिने पैर में गोली लगी। अंकित व उसके साथ आए सभी लोग प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे। इन लोगों ने घर में खड़े दो मोटरसाइकिलों व एक ट्रेक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। तथा प्लाट के चारों तरफ की गई तारबंदी हटा दी। सीओ किशन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में 4 टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। वही तीन नामजद सहित तीस पैंतीस अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है