Dark Mode
बूंदी : उप मुख्यमंत्री ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

बूंदी : उप मुख्यमंत्री ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

बूंदी। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने शुक्रवार को बालचंदपाड़ा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के तहत चिकित्सालय में भर्ती दूरदराज से आए रोगियों से फीडबैक लिए। इसके बाद उन्होंने पंचकर्म विशिष्टता केंद्र का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय प्रभारी ओर पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकतम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत के विजन के तहत राज्य सरकार आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने और आयुर्वेद चिकित्सा द्वारा आमजन को अधिकतम राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके तहत अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र विकसित किये गये हैं। इस वर्ष बजट में एलोपेथी की तर्ज पर आयुष चिकित्सालयों में भी मां (MAA) योजना शुरू की गई है। इस वर्ष आयुष मिशन के तहत दूदू और बूंदी में 12 -12 करोड़ की लागत से 30 बेडेड एकीकृत आयुष चिकित्सालय स्थापित किये जायेंगे, जिससे आमजन को ओर अधिक स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह आसावत, पूर्व प्रवक्ता संजय लाठी, पार्षद आशीष शर्मा, अमित निंबार्क, संजय भूटानी, प्रमोद माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!