Dark Mode
बूंदी : मध्य प्रदेश के विप्र सेवा प्रमुख पंडित नागर का किया स्वागत

बूंदी : मध्य प्रदेश के विप्र सेवा प्रमुख पंडित नागर का किया स्वागत

बूंदी। मध्य प्रदेश के विप्र सेना प्रमुख पंडित रोहित नागर कामखेड़ा बालाजी सरकार का अजमेर जाते समय रामगंज बालाजी में विप्र सेना के पदाधिकारी ने स्वागत किया। विप्र सेना के सभी पदाधिकारी ने नगर का माल्यार्पण कर और दुपट्टा धारण करवाया और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विप्र सेना प्रमुख नगर ने कहा कि देश में ब्राह्मण समाज का हर जगह प्रमुख योगदान रहता है। ब्राह्मण व्यक्ति सच्ची निष्ठा से कार्य करता है। ब्राह्मण समाज के व्यक्ति का हर समाज के लोग सम्मान करते हैं। इस दौरानइस दौरान विप्र सेना जिला अध्यक्ष व विशिष्ट लोक अभियोजक  मुकेश जोशी, पुजारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गा शंकर शर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री  संदीप चतुर्वेदी, सर्व ब्राह्मण महासभा युवा जिला अध्यक्ष विकास सनाढ्य,पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष शर्मा, बाला कुई व्यवस्थापक गौरव शर्मा ,  झालावाड़ विप्र सेना जिला अध्यक्ष ईश्वर शर्मा , ब्राह्मण महासभा से जुड़े पदाधिकारी केशव त्रिवेदी, मुरली मनोहर दादीच, घनश्याम पाराशर आदि कई विप्र बंधु मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!