Dark Mode
बून्दी : लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक

बून्दी : लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक

बून्दी। शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व नाला निर्माण का कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत रूडीप की अधिशासी अभियंता सोनम शर्मा के निर्देशन में शहर के विकास नगर स्थित वार्ड नंबर 6 में लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर परियोजना के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कैप आरयूआईडीपी के सचिन मुद्गल ने आमजन को नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई पाइपलाइन से पानी पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर से मिलेगा और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि पानी सीमित है, इसका आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें पानी की एक एक बूंद बचायें। आज की बचत कल का भविष्य है,जल ही जीवन का आधार है। परियोजना के विकास कार्यों मे सहयोग प्रदान करें ताकि परियोजना कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके, साथ ही स्थानीय महिलाओं से अपील की गई कि परियोजना कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
सोशल सेफगार्ड नरेश महावर ने बताया कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ऐसे में हमे पानी का जरूरत के अनुसार उपयोग करना चाहिए उन्होंने बताया कि आमजन जल का सदुपयोग करे और जल को व्यर्थ ना बहाये। इसी के साथ सभी से ये भी अपील की कि वे अपने बाग बगीचों की अनावश्यक सिंचाई ना करें और अनावश्यक रूप से गाड़ियां इत्यादि धोना बंद करे ताकि सभी को समान रूप से जल उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही शिकायत अथवा सुझाव के संबंध में टोल फ्री नंबर के बारे में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर एसओटी टीम की बबीता तथा स्थानीय महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!