बूंदी : विप्र फाउंडेशन ने किया पौधरोपण कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
बूंदी। विप्र फाउंडेशन जिला बून्दी द्वारा झर महादेव स्थित ग्वाला माताजी प्रांगण पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत फलदार पौधों का रोपण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान ग्वाला माताजी प्रांगण में हिन्दू संस्कृति महात्मय के अनुरूप बड़, पीपल, गूलर, बिल्व पत्र, कदली के पौधे व आम, जामुन, आँवला, अमलताश, करंज, अनार के फलदार पौधे आयोजित कार्यक्रम में रोपे गये। प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने संगठन के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमारा संगठन विप्र फाउंडेशन सभी गाँव ढाणी से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक सरोकार का कार्य करता है। संगठन उन्नत समाज - समर्थ राष्ट्र के ध्येय पर अग्रसर होकर ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु समग्र हिन्दू समाज को साथ जोड़कर चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष चतुर्वेदी ने पौधरोपण बैठक में जिलाध्यक्ष रामचरण श्रृंगी को निर्देशित किया की बून्दी जिले के ग्राम, तालुका, खण्ड से लेकर जिला स्तर तक समाज को संगठन की सभी योजनाओं का लाभ मिले ऐसी कार्ययोजना जल्द ही बनाकर अमल में लायी जाये । इस दौरान मुख्य संरक्षक नवल किशोर शर्मा, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक बिट्ठल सनाढ्य, प्रदेश संगठन महामंत्री युवा ऋषभ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेममोहन गौड़, प्रदेश मंत्री गिरीश ओझा, विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश दाधीच,अध्यक्ष श्रृंग समाज रमाकांत श्रृंगी, सूरज प्रकाश श्रृंगी, दिनेश शर्मा, शहर अध्यक्ष मेघराज शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी सदस्य पूर्व सरपंच जावटी महावीर सीनम, कन्हैया लाल मीना, त्रिलोक राठौर, सुखदेव गुर्जर, रामभरोस मीना, भंवरलाल, धनराज मीना, राकेश, गोपाल, प्रभु महाराज, सूरजमल, रामरतन सहित सभी प्रबुद्धजनों ने 21 पौधे रोपे और पौधे बडे होने तक संरक्षण करने का संकल्प लिया।