Dark Mode
बूंदी : संकल्प एचईडब्ल्यू अभियान अंतर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बूंदी : संकल्प एचईडब्ल्यू अभियान अंतर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बूंदी। महिला अधिकारिता विभाग, बूंदी द्वारा संकल्प एचईडब्ल्यू दस दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विषयों पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रोजगार कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बूंदी एवं एक्शन एड के सहयोग से नैनवां रोड़ स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर के साथ सम्पन्न हुआ। सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अभियान की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जेंडर विशेषज्ञ विनीता अग्रवाल ने अब तक सम्पन्न गतिविधियों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं व युवतियों से जुड़ने का आह्वान किया।
विशेषज्ञों ने प्रतिभागी महिलाओं एवं युवतियों को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व से अवगत कराया तथा स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को बताया गया कि इन माध्यमों से वे आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण, पर्यवेक्षक प्रमिला, केन्द्र प्रबंधक पूर्णिमा गौतम, परामर्शदाता सलोनी शर्मा, अपूर्वा, एक्शन एड ज़िला समन्वयक ज़हीर आलम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!