उदयपुरवाटी में राजेंद्र सिंह गुढ़ा का फूंका पुतला
उदयपुरवाटी . कस्बे के घूमचक्कर से कांग्रेस नेत्री मीनू सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा के पुतले की शव यात्रा निकाली घूमचक्कर से नारेबाजी करते हुए शाकंभरी गेट तक पहुंचे वही शाकंभरी गेट पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का पुतला फूंका जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस नेत्री मीनू सैनी ने कहां है की राजेंद्र सिंह गुढ़ा के क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा कुछ नहीं बोल रहा उसको उसके क्षेत्र में हो रहे अपराध नहीं दिख रहे।लेकिन मणिपुर की घटना ज्यादा दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया उसके बाद कल विधानसभा में लाल डायरी मामले में राजेंद्र सिंह गुढ़ा को 2 अगस्त तक विधानसभा से निष्कासित कर दिया वही राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब उदयपुरवाटी क्षेत्र के झड़ाया बालाजी मंदिर से ऊंट गाड़ियों पर महिलाओं के लिए सम्मान रैली निकाली जा रही है।