Dark Mode
कनाडा में कसीनो ले जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत

कनाडा में कसीनो ले जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत

टोरंटो। कनाडा में बुजुर्गों को एक कसीनो ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच मैनिटोबा प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को टक्कर हो जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसएमपी) के कमांडिंग ऑफिसर रॉब हिल ने बताया कि बस में 25 लोग सवार थे। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक सभी संसाधनों को घटनास्थल पर तैनात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरसीएमपी अधीक्षक रोब लेसन ने कहा, ‘‘बस चालक और ट्रक चालक, दोनों जीवित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।’’ उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या ये दोनों घायलों के रूप में सूचीबद्ध 10 लोगों में शामिल हैं या नहीं। मृतकों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। यह हादसा मैनिटोबा की राजधानी विनीपेग से 170 किलोमीटर पश्चिम में कैरबरी में हुआ। ‘डौफिन सीनियर सेंटर’ के अधिकारी किम आर्मस्ट्रांग ने बताया कि बस बृहस्पतिवार सुबह ‘सीनियर सेंटर’ से कसीनो के लिए रवाना हुई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!