Dark Mode
महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 12 की मौत

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 12 की मौत

रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों ने 25 यात्रियों को रेस्क्यू किया, 40 लोग सवार थे

महाराष्ट्र. रायगढ़ के खोपोली इलाके में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।
गोरेगांव के थे यात्री, कार्यक्रम में शामिल होने पुणे गए थे



महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 12 की मौत

पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे, सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!