Dark Mode
विधायक कुमावत द्वारा 

विधायक कुमावत द्वारा 

प्रधानमंत्री योजना लाभार्थी सम्मान समारोह व होली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न

 सुमेरपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को 8 महीने बाकी हैं और करीबन 5 महीने बाद आचार संहिता लगने वाली है। विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस व बीजेपी के नेताओं में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और पार्टी के वर्तमान  उम्मीदवार तथा पूर्व विधायक सक्रिय हो चुके हैं। विधानसभा में दावेदारी पेश करने वाले दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपनी अपनी ताकत दिखाने की शुरुआत आयोजनों से शुरू कर दी हैं। ऐसा ही एक नजारा 2 दिन पूर्व सुमेरपुर विधानसभा पूर्व विधायक एवं उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ के पोते के ढूंढोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को  आमंत्रित कर भारी संख्या में भीड़ जुटाने के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। इधर राष्ट्रीय चुनाव समिति के सदस्य छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर का आना विशेष चर्चा का विषय बना रहा। गौरतलब है कि ओम  माथुर को राठौड़ का विरोधी माना जाता है लेकिन निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बीजेपी के कई नेताओं की धड़कनें तेज हो गई। पूर्व विधायक राठौड़ द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन एवं ढूंढोउत्सव कार्यक्रम को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत भी प्रधानमंत्री योजना लाभार्थी सम्मान समारोह एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन मंगलवार को आयोजित किया गया।विधायक  कुमावत द्वारा किया गया आयोजन एक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को इस स्नेह मिलन समारोह  आमंत्रित कर भारी भीड़ जुताई।अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश की जा रही है।इसी प्रकार
दो दिन पूर्व में सुमेरपुर पूर्व विधायक एवं उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ के यहां निजी कार्यक्रम में राष्टीय नेता ओम माथुर ने शिरकत की थी जंहा भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।मंगलवार शाम को विधायक जोराराम कुमावत ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया जिसमे शहर के स्थित पोमावा पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी गार्डन में समारोह आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के जरिये विधायक व पूर्व विधायक दिखा रहे हैं अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन। विधायक कुमावत द्वारा आयोजित समारोह में सुमेरपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया।
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!