Dark Mode
पंचायत समिति के सभागार में लगा दिव्यांग जनों के लिए शिविर

पंचायत समिति के सभागार में लगा दिव्यांग जनों के लिए शिविर

 

रतनगढ़ । विशेष योग्यजन निदेशालय, जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत समिति के सभागार में दिव्यांग व्यक्तियों की सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए संचालित अधिकांश योजनाओं के लिए आवेदन ऑनलाईन माध्यम से होता है, इसलिए योजनाओं के लिए लाभ प्राप्त करने हेतु यूडीआईडी कार्ड बनवाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तहसील प्रभारी राजीव मंगलहारा ने बताया कि पंजीकरण बढ़ाने एवं दिव्यांगों को डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी कर पात्रतानुरूप विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए संचालित योजनाओं से जोड़ने हेतु कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
एसडीएम अमित कुमार वर्मा ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि दिव्यांग जनों के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता करने की कोशिश कर रही है, शिविर में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र जारी हो, प्रशासन का यही उद्देश्य होना चाहिए ।
शिविर में 170 दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन होने के साथ 104 लोगों का मेडिकल सर्टिफिकेट और 20 रोडवेज बस पास भी बनाए गए। शिविर में डॉ नेहा चौधरी, डॉ पंकज शर्मा, डॉ राकेश शर्मा व डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भी अपनी सेवाएं दी । इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच के संयोजक अरविंद इंदौरिया, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के रामगढ़ प्रभारी प्रशांत जोशी, नरेंद्र सिंह राठौड़, परमेश्वरलाल, सुरेंद्र कुमार सिहाग, नरेंद्र सैनी, नरेश डंढ, विशाल पंडित, पवन सोलंकी, पार्षद रामकिशन माटोलिया, नारायण दायमा, अनुप पीपलवा, लीलाधर प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!