Dark Mode
कटे-फटे होठों और तालू के निःशुल्क ऑपरेशन का शिविर सम्पन्न

कटे-फटे होठों और तालू के निःशुल्क ऑपरेशन का शिविर सम्पन्न

फलोदी। ग्राम पंचायत खींचन गाँव स्थित एच. बी.एस. ट्रस्ट, जोधपुर द्वारा संचालित कलापूर्णम जनरल अस्पताल, खीचन में कटे-फटे होठों व तालू के निःशुल्क ऑपरेशन का शिविर जो दिनांक 30 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ था आज दिन 03 नवम्बर 2023 को सम्पन्न हुआ। इस शिविर में विभिन्न गांवो से आए बच्चों की जांच कर ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। इस शिविर में निःशुल्क ऑपरेशन करने अमेरिका की संस्था मेडिकल मिशन फॉर चिल्ड्रन, बोस्टन के दस सदस्यों की टीम आई, जिसमें सर्जन, बच्चों के डॉक्टर, निश्चेतना विशेषज्ञ व अन्य स्टाफ / नर्स शामिल थे। इस शिविर में ग्यारह बच्चों के होठों व तालू के ऑपरेशन किये गये। पांच दिवसीय इस निःशुल्क ऑपरेशन शिविर में पांच ऑपरेशन तालू के तथा आठ ऑपरेशन होठों के किये गये। शिविर में दूर-दराज से आए बच्चों को इस सुविधा का निःशुल्क लाभ प्राप्त हुआ है । इस तरह के ऑपरेशन करने के बाद लाभार्थी बच्चों की शक्ल ही परिवर्तित हो गई। जो बच्चे जन्म से इस प्रकार की विकृति के शिकार थे तथा अन्य हम-उम्र बच्चों के साथ घुल मिल नहीं सकते थे, उन्हें इस ऑपरेशन के बाद समाज में अन्य बच्चों के साथ समानता की भावना प्राप्त होगी। इन बच्चों के अभिभावकों ने इस निःशुल्क सुविधा प्रदान करने पर अमेरिका के विशेषज्ञों तथा कलापूर्णम जनरल अस्पताल के प्रबन्धन का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!