राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर में किया शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना +2 स्तर का एक दिवसीय आयोजन
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना +2 स्तर का प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी ममता मीणा व्याख्याता के निर्देशन में किया गया। विद्यालय की व्याख्याता ममता मीणा ने बताया कि यह प्रथम एक दिवसीय शिविर की थीम विभागीय निर्देशानुसार शहीद दिवस के उपलक्ष में अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया है। जिसमें स्वयंसेवक एवं सेविकाओं सहित स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया। शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च के तहत चौराहा पर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों एवं अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा आयोजन के लक्ष्य उद्देश्य की जानकारी देकर राष्ट्रीय सेवा योजना में पूर्णता का संकल्प दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार द्वारा महान क्रांतिकारी श्री भगत सिंह, राजगुरु, स्वर्गीय सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी। इस दौरान स्वयंसेवकों को महान क्रांतिकारियों के जीवन में प्रेरणा देकर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया गया