Dark Mode
डिगाई में शिविर सम्पन, मेवाड़ा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कैंप का किया अवलोकन

डिगाई में शिविर सम्पन, मेवाड़ा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कैंप का किया अवलोकन

 
सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के ग्राम पंचायत डिंगाई परिसर में महंगाई राहत शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें कांग्रेस के उभरते हुए कद्दावर नेता व सुमेरपुर पुर्व प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा नें निरक्षण कर आधिकारियो कों आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आयोजित महंगाई राहत शिविर में
पूर्व प्रधान मेवाड़ा ने डिगाईं में आयोजित अस्थाई कैम्प का अवलोकन किया और कैंप में उपस्थित ग्रामीणों को राजस्थान सरकार की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में अवगत करवाया तथा अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु जागरूक किया। मेवाड़ा ने कहा कि 24 अप्रैल से पूरे प्रदेश में अब तक एक करोड से अधिक रजिस्ट्रेशन हों चुके है एवं एक करोड़ गारंटी कार्ड लोगों को बाँटे गये है। मेवाड़ा में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए महत्वपूर्ण और  मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
 
डिगाई में लोगों ने मेवाड़ा को अपनी समस्या से अवगत करवाया जंहा मेवाड़ा ने मोके पर ही अधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान करवाया जहां लोगो की समस्या के लिए दूरभाष के माध्यम से उच्चअधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। इस मोके पर कैम्प प्रभारी और तसीलदार मदाराम  पटेल,नायब तसीलदार फ़ुलाराम  मीणा, डिंगाई सरपंच प्रेम कुमारी, उपसरपंच मेहंद्र सिंह ,नेंतरा सरपंच छगन, नेपाल सिंह पावा, मुकेश  बारोलिया,अल्केश परिहार ,रवि चौहान के साथ अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!