Dark Mode
लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम का अभियान, आज बांटे जाएंगे 2023 परिंडे

लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम का अभियान, आज बांटे जाएंगे 2023 परिंडे

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा तेजी से बढ़ती गर्मी में बेजुबान पक्षी पानी की आस में इधर-उधर तलाश करते पक्षियों के लिए इस वर्ष 2023 में  2023 परिंडे क्लब अध्यक्ष लायन अजय गोयल एवम् लायन विनोद गुप्ता के संयोजन में वितरीत किए जायेंगे । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि शहर में परिंडे वितरण करने के लिए चार अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं ।  राजा साइकिल चौराहा पर लायन आर पी गुप्ता,  आगरा गेट सब्जी मंडी के सामने लायन अनिल उपाध्याय ,   पुलिस लायन चौराहा,  लायन प्रशांत शर्मा आर्किटेक्ट ,  रीजनल कॉलेज परशुराम चौराहा पर क्लब सचिव लायन अजय अग्रवाल व लायन महेश गुप्ता के नेतृत्व में किया जाएगा ।  समस्त परिंडे क्लब द्वारा विशेष ऑर्डर देकर बनवा लिए गए हैं परिंडो के साथ संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा जिसमें  परिंडो में प्रतिदिन साफ सफाई रखने पर पानी भरने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होगी जो परिंडे से पक्षियों की सेवा करना चाहता है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि अधिकारी सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!