कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 20 जून को
सवाई माधोपुर। जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेंटर सवाई माधोपुर की ओर से कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 20 जून को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय परिसर में किया जाएगा। सहायक निदेशक राजकुमार मीणा ने बताया कि शिविर में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए चयन किया जाएगा। शिविर में 19 से 26 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। न्यूनतम योग्यता स्नातक 50 प्रतिशत के साथ पास होना अनिवार्य है। आवेदक कलां, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से पास होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदक पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां, रिज्यूम एवं बैंक पासबुक की फोटो प्रति साथ लाए। शिविर में करियर मार्गदर्शन एवं नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।