Dark Mode
कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का हुआ आयोजन

कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का हुआ आयोजन

अजमेर । राजकीय आईटीआईमाखुपुरामें जेसीबी इंडिया लिमिटेड जयपुर  द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया।संस्थान के प्राचार्य श्री एस. बी. माथुर ने बताया कि  इस ड्राइव में 216 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें से 56अभ्यर्थियों का चयन नियोजन के लिए  कम्पनी द्वारा किया गया। इन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इस ड्राईव में फिटर, वेल्डर, मशीनिष्ठ, टूल एवं डाई मेकर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन, इन्स्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिकल इलैक्ट्रोनिक्स आदि व्यवसायों में आईटीआई पास अभ्यार्थियोंं का चयन हुआ।  युवा अपनी रूचि के व्यवसाय में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते है साथ ही स्वरोजगार आरम्भ कर सकते है। इस ड्राइव को सफल बनाने में श्री प्रमोद कांकाणी, श्री राजेश उबाना व संस्थान के समस्त कार्मिकों का योगदान सराहनीय रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!