कैंसर से बचाव संबंधी पंपलेट वितरित
कुचामन सिटी. लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 E 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल के निर्देशानुसार एक्शन संडे के अवसर पर बच्चों में कैंसर के बचाव हेतु कार्य के अंतर्गत लायंस क्लब मंगलाना के लायन साथियों ने मंगलाना में विभिन्न स्थानों पर बच्चों में कैंसर के संबंध में जागरूकता एवं सावधानियों के पंपलेट वितरित कर लोगों को चाइल्ड कैंसर के बारे में जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष लायन कैलाश मून्दड़ा ने बताया कि आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलाना में वर्तमान परिपेक्ष में खान-पान व अव्यवस्थित जीवन शैली के कारण छोटे बच्चों में कैंसर के बहुत ज्यादा केस बढ़ रहे हैं इसको देखते हुए प्रांत पाल महोदय एवं संभागीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर सैनी के निर्देशानुसार आज विधालय में कैंसर जागरूकता सेमीनार आयोजित की गई व नगर में कैंसर से बचाव और सावधानी संबंधित पंपलेट वितरित कर जनसामान्य को जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन कैलाश मून्दड़ा, क्लब सचिव लायन गोविन्द मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष लायन विकास मून्दड़ा व लायन सत्यनारायण मून्दड़ा के साथ ही विधालय स्टाफ भी मौजूद थे।