Dark Mode
प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित

चित्तौड़गढ़ । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार आगामी दिनों में होने वाले पंच-सरपंच, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए होने वाले चुनाव में निर्वाचन लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए शनिवार को जिला चित्तौड़गढ़ में पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह रिटर्निंग अधिकारी (उपखंड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट) पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ ने आगामी चुनाव का कार्यक्रम बताते हुए नामांकन, संवीक्षा, मतदान, मतगणना आदि के समय, स्थान ,तिथियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न पदों के लिए की जाने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए जरूरी फॉर्मेट एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देते हुए जाति प्रमाण पत्र, निक्षेप राशि, प्रस्तावक आदि के बारे में भी बताया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द्र धाकड़ , विशेषाधिकारी निर्वाचन रविन्द्र मेघवाल, डीएलएमटी डॉ कनक जैन, तहसीलदार चित्तौड़गढ़ बनवीर सिंह राठौड़, तहसीलदार, बस्सी मुकेश गुर्जर, नायब तहसीलदार चित्तौड़गढ़ रजनीश व्यास सहित पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के विभिन्न स्थानों से आए जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं भावी प्रत्याशी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में रिटर्निग अधिकारी श्री सिंह ने पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न उपखंडों पर भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!