Dark Mode
केडी एजुकेशन ग्रुप के मेगा टेस्ट सीरीज में अभ्यर्थियों ने बढचढ़ कर भाग लिया

केडी एजुकेशन ग्रुप के मेगा टेस्ट सीरीज में अभ्यर्थियों ने बढचढ़ कर भाग लिया

तारानगर. तारानगर में कोचिंग क्षेत्र में जाना माना केडी एजुकेशन ग्रुप द्वारा संचालित मेगा टेस्ट सीरीज का पेपर रविवार को तारानगर के चौधरी महाविद्यालय में सुबह शाम दो पारियों में सम्पन्न हुआ। इस टेस्ट सीरीज में दूर दराज गांव के अभ्यार्थियों ने बढचढ़ भाग लिया। एक अनुमान के अनुसार इस पेपर में लगभग पंद्रह सौ अभ्यर्थियों भाग लिया। केडी एजुकेशन ग्रुप के संचालक धर्मवीर सैनी ने बताया कि इस पेपर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को एक स्कूटी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को लैपटॉप और अन्य उच्च स्थान प्राप्त करने वालों को 5100 रूपये नगद पुरस्कार सहित एएनएम, जीएनएम, डीएमएलटी, योगा और डी फार्मा करने वाले अभ्यार्थियों को फीस में 35% तक की छूट दी जाएगी। केडी एजुकेशन ग्रुप द्वारा समय समय पर टेस्ट सीरीज करवाकर होनहार अभ्यार्थियों को फीस में छूट प्रदान कर उच्च कोर्स करवाए जा रहे है जो आज के महंगी फीस के दौर में छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!