एन वक्त पर भागते पहुंचे अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर
पीटीईटी परीक्षा में पहले से मीडिया के द्वारा और सभी के परमिशन लेटर पर पूरे परीक्षा के निर्देश बताये गये थे लेकिन उसके बावजूद भी कई परीक्षार्थी एन वक्त पर दौड़ लगाकर भागते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे था और उस से ठीक 1 घंटे पहले यानी 10:00 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार को बंद कर देने के साथ ही किसी भी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं देने के निर्देश थे उसी पर चलते गेट बंद होने कुछ चंद मिनटों पूर्व कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर दौड़ते भागते पहुंचे।