Dark Mode
फरट चौराहे के पास भरा पानी बना नासूर 

फरट चौराहे के पास भरा पानी बना नासूर 

सूरजगढ़। सीकर लोहारू हाइवे से फरट चौराहे के पास शहर में दाखिल होना वाहन चालकों के साथ ही आमजन के लिए भी नासूर बनता दिखाई दे रहा है। जल की निकासी के अभाव में गंदा पानी सड़क पर जमा होकर तालाब का रूप ले चूका है ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के साथ ही इसके पास रह रहे निवासियों के लिए भी यह परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। गुरुवार को जल निकासी के अभाव में पीड़ा झेल रहे लोगो ने नगरपालिका की लचर व्यवस्था के खिलाफ हंगामा करते प्रदर्शन किया। रिटायर्ड सूबेदार नत्थूराम,सुमेरसिंह मोकावत,बाबूलाल सैनी,विनोद,सजन संदीप सहित अन्य लोगो ने प्रदर्शन करते हुए गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!