Dark Mode
कैप्टन गंगाराम चौधरी ने 1971 की जंग के अपने अनुभव छात्रों से किए साझा

कैप्टन गंगाराम चौधरी ने 1971 की जंग के अपने अनुभव छात्रों से किए साझा

 
सोजत। निकटवर्ती ग्राम राजोला के 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक व इंडियन फाउंडेशन के चेयरपर्सन कैप्टन गंगाराम चौधरी ने महात्मा गांधी स्कूल चैनपुरा में जोश टॉक कार्यक्रम के तहत अपने व्याख्यान से विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स में देशभक्ति की भावना का संचार कर दिया। उन्होंने 1971 की जंग के अपने अनुभव छात्रों के  साथ साझा किए। कैप्टन गंगाराम 'चौधरी ने बताया वो भारत-पाक युद्ध के दौरान 11 महीने 15 दिन तक पाकिस्तान में बंदी के रूप में रहे परंतु विपरीत परिस्थितियों में कभी हार नहीं मानी। उपस्थित सभी छात्र एवं एनसीसी कैडेट ऑडियो विजुअल के माध्यम से प्रस्तुत इन गतिविधियों को देखकर रोमांचित और प्रोत्साहित हुए। कैप्टन गंगाराम चौधरी ने एक भामाशाह के रूप में विद्यालय को स्मार्ट एलइडी टीवी भी भेंट की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य निमेश चारण ने विद्यालय परिवार की ओर से कैप्टन गंगाराम चौधरी और विक्रम सिंह राजोला के द्वारा विद्यालय में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!