नो बेग डे पर हुई कार्ड मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता
फलोदी . स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल,फलौदी में "नो-बेग-डे" पर कार्ड मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर विशम्भर थानवी ने बताया कि स्लोगन राइटिंग कम्पीटिशन इंटर हॉउस के रूप में आयोजित हुआ, जबकि कार्ड मेकिंग कम्पीटिशन स्कूल लेवल पर हुआ जिसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि इंटर हाउस व स्कूल लेवल पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा सोमवार को की जाएगी। सभी हाउसेज के कोर्डिनेटर्स द्वारा अपने स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया गया । अवतार सिंह, कमलेश चौधरी वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र शर्मा,पेमाराम बिश्नोई,वासुदेव गर्ग, स्वर्ण सिंह,सुरेन्द्र सिंह ,शैतान सिंह राजपुरोहित, अमिला चौधरी,महावीर कुमावत,गोपीलाल माली,महिराम,मनीष थोरी, सोमाराम,महिपाल सिंह,भावना व्यास व सुरजीत सिंह आदि द्वारा सहयोग किया गया।