हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं महीने के दूसरे शनिवार को नोहर में हुई शुरू
नोहर। (दिनेश भाटी) स्थानीय गौरव पथ कमला टॉवर स्थित ममता जनरल एंड स्किन हॉस्पिटल में डॉ. मनोज गोदारा एम.डी., डी.एम. (कार्डियोलोजी) वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं हर महीने के दूसरे शनिवार को नोहर नगर वासियों को मिलेगी। हॉस्पिटल के डायरेक्टर मनोज कौशिक ने बताया कि इसी के तहत गत 8 जुलाई को ममता हॉस्पिटल में ओपीडी स्वास्थ्य जांच परीक्षण का आयोजन हुआ। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज गोदारा ने कहा कि वर्तमान में हृदय रोगियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसका कारण फास्ट-फूड, जंक फूड का ज्यादा सेवन, शराब का सेवन, अतिरिक्त वसा वाला भोजन करना है। इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भाग न लेना, जरूरत से ज्यादा तनाव पालना एंव उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में व्यायाम का होना अत्यधिक जरूरी है क्योंकि योग से हम पूरी तरह से निरोग रह सकते है साथ ही उन्होंने बताया कि रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित व वजन न बढ़े इस प्रकार का खानपान रखना अति आवश्यक है अब डॉक्टर मनोज गोदारा की आगामी विजिट 12 अगस्त 2023 वार शनिवार को नोहर में होगी।