Dark Mode
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मॉडल स्कूल में केरियर डे का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मॉडल स्कूल में केरियर डे का आयोजन

मांडलगढ़. युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को मॉडल स्कूल मांडलगढ़ में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ की गई l इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने बच्चों को स्वामी जी के जीवन के बारे में रोचक प्रसंग बताएं एवं स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की शिक्षा दी l श्रीमती शीला टेलर के नेतृत्व में पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया l इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र मीणा एवं वरिष्ठ अध्यापक राजेश ने बच्चों को कैरियर संबंधी जानकारी दी l अर्पिता, विचित्रराज, अपार ,अर्णव वैष्णव ने स्वामी जी के जीवन के बारे में प्रेरक प्रसंग बच्चों बताएं l इस अवसर पर मोहनलाल खटीक,जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा ,सविता ,शिमला ,रमेश मीणा ,लक्ष्मण मीणा, मीडिया प्रभारी शंभू प्रसाद सोनी, नीलकमल पटवा ,ओम गुर्जर, हरिशंकर धाकड़, लोकेश धाकड़ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे l मंच संचालन महावीर जीनगर एवं शीला टेलर द्वारा किया गया ।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!