युवा दिवस के उपलक्ष पर लगा करियर मैला
चाखू. शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखू में प्रधानाचार्य भागीरथ राम सारस्वत की अध्यक्षता में विश्व युवा दिवस के दिन कैरियर दिवस मनाया गया , इस मौके विद्यालय में विभिन्न विषयों पर विस्तारित चर्चा करके बच्चों को करियर के बारे में समझाया की किस प्रकार सामान्य नागरिक शिक्षा के सहारे अपने करियर को सर्वोच्च बना सकता हैं, विभिन्न विषयों जेसे शिक्षा - चिकित्सा - निजि व्यवसाय और राजकीय सेवा जैसे विभिन्न अवसर युवाओं के सामने हैं एसे में शिक्षित बनकर व्यक्ति अपने जीवन को बहद संवार सक्ता हैं , इस मौके पर शारिरिक शिक्षक बलबीर सिंह ने विदेश में कैरियर केसे बनाएं के विषय पर समझाया तो आशा सहयोगिनी विमला बिश्नोई ने महिलाओं के बारे में बताया की पढ़लिख कर महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर सक्ती हैं वहीं व्याख्याता रामफल ने बताया की शिक्षा के सहारे व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में अपने गांव एवं देश का नाम रोशन कर सकता हैं , वरिष्ठ अध्यापक हरिराम जाख़ड़ स्वास्थ्य विभाग में केसे कैरियर बनाएं इस विषय पर विस्तार से समझाया अध्यापक गिरधर सिंह , राजकुमार और ओमप्रकाश भार्गव नें बताया की सफलता पाने के लिए कठिन प्रयास जरूरी हैं क्योंकी परिश्रम से ही श्रेष्ठता मिलती हैं वहीं अध्यापक गुरूदयाल सिंह ने बैंक में केसे कैरियर बनाएं विषय पर और पत्रकार मनोज पंचारिया ने बताया की जीवन में अच्छे कर्म और अच्छी संगती से आगे बढ़कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं , वहीं किसना राम देहड़ू और मोहनलाल ने भी करियर पर चर्चा की तो ग्रामीण भंवरलाल लिम्बा, भवानी पंचारिया, एसएमसी अध्यक्ष शिवलाल गर्ग, व्यवसायी यारू खां इस दौरान मंच संचालन का कार्य बेहद खूबसूरती से वरिष्ठ अध्यापक गोविंद राम मेहरा ने किया और कार्यक्रम के दौरान ही विद्यार्थीयों को लेपटॉप स्क्रिन पर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कैरियर डे के बारे में वीडियो क्लिप चलाकर बताई इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार सहित ग्रामीण रहे उपस्थित ||