खेल सप्ताह के पहले दिन हुआ कैरम प्रतियोगिता का आयोजन
कुचेरा। शहर में राजकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता दिनांक 8 जनवरी से 13 जनवरी तक खेल-सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय कुचेरा में खेल सप्ताह के प्रथम दिवस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैरम प्रतियोगिता के अंतर्गत 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमे बालक वर्ग में ताज मोहम्मद ने प्रथम तथा सुमित जांगिड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में निकिता राजावत ने प्रथम तथा भावना सिंघाटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व खेल सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य श्री हेमाराम तिरदिया ने विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।