फलोदी प्रधान सहित तीन पर मारपीट व लज्जा भंग का मुकदमा दर्ज
प्रधान की दादागिरी के आगे असहाय हुआ सरपंच
फलोदी . फलोदी पंचायत समिति प्रधान हाजी उमरदीन सहित तीन लोगों के खिलाफ फलोदी थाने में मारपीट व लज्जा भंग एवम एससी एसटी धारा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना 26 मार्च 2023 की बताई जा रही है ओर मुकदमा घटना के 15 दिन बाद दर्ज हुआ है इनमे भी पीड़ित सरपंच को डराने धमकाने सहित कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।
फलोदी जिला मुख्यालय के रिण-मलार सरपंच नारायणराम मेघवाल ने थाने में दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि मैं रिण मलार का सरपंच हूं। तारीख 26.03 2023 को सुबह करीब 11.20 बजे ग्राम पंचायत रिण में ग्राम सभा की कार्यवाही चल रही थी उस समय ग्राम पंचायत के काफी ग्रामवासी उपस्थित थे। इतने में मेरे से पुरानी राजनैतिक दुश्मनी रखने वाले फलोदी पंचायत समिति प्रधान उमरदीन, लतीब, रहीम, निवासी रिण मलार,तहसील फलोदी फॉरचूनर गाड़ी में सवार होकर आये और ग्राम पंचायत में घुस गये। उक्त तीनो ने मेरे साथ में थापों व मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी तथा मुझे नीच कमीन,ढेड आदि जाति सुचक गालीया देने लगे। उस समय मेरी पत्नि चम्पा देवी व पुत्र लक्ष्मण मुझे बचाने लगे तो आरोपी ने मेरी पत्नि के कपडे फाड दिये तथा उसके साथ में अश्लील हरकते कर लज्जा भंग की। इतने में जाकिर हुसैन,गफुरखा व अब्दुल वायज आदि उपस्थित लोगों ने बीच बचाव करके मुझे छुड़ाया नहीं तो वे लोग मुझे जान से मार देते। रिपोर्ट में बताया गया कि हाजी उमरदीन प्रधान मुझे लम्बे समय से तंग एवं परेशान कर रहा है। मेरे ग्राम पंचायत का कोई काम नही होने दे रहा है व कहता है कि पंचायत का जो भी काम होगा वो में ही करवाउंगा क्योंकि मैं प्रधान हूं। तुम नींच-ढेड की हिम्मत कैसे हो गई कि तुम पंचायत की कार्यवाही चलाते हो। इस प्रकार प्रधान उमरदीन, लतीफ व अब्दुल रहीम ने मुझे पंचायत कार्य नहीं करने दिया तथा पंचायत कार्य में बाधा उत्पन की तथा मेरे साथ मेरी पत्नि व पुत्र के साथ में थापो मुक्कों से मारपीट कर जाति सुचक गालीयो से अपमानित किया तथा मैरी पत्नि की लज्जा भंग की। घटना के बाद पीड़ित सरपंच द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर फलोदी पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 341, 354, 332, 353, 504 आईपीसी व 3(1)R, S, W(1), (2) में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।