नाबालिक लड़की का अपहरण का मामला दर्ज
उदयपुरवाटी. विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक बच्ची का अपहरण का मामला दर्ज हुआ है वहीं नाबालिक बच्ची के परिजनों ने उदयपुरवाटी थाने में पुलिस के मुताबिक राकेश जसरापुर खेतड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 7 जून की देर रात को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वही मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी दबिश के लिए जगह-जगह पुलिस की टीम दबिश दे रही है। गौरतलब है कि नाबालिक बच्ची अपने ननिहाल में पढ़ाई करती थी। वहीं नाबालिक बच्ची अपने माता पिता के पास आए हुए थी जहां से नाबालिक बच्ची का अपहरण कर ले गए।