नाबालिग से बलात्कार का मामला दर्ज
धौलपुर। महिला थाने में एक नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने एक युवक पर रेप करने और दूसरे युवक पर वारदात में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने गैंग रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग के पिता थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 2 दिन पहले घर से पूजा करने के लिए निकली थी। इस दौरान दो बाइक सवार युवक उसे जबरन बाइक पर बैठा कर अपने घर गए। जिनमें से एक युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया और दूसरे युवक ने वारदात में उसका सहयोग किया। वारदात के बाद आरोपी के परिजन नाबालिग को धौलपुर छोड़कर वापस लौट गए। दूसरे दिन वापस पीड़ित नाबालिग ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गैंग रेप के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। थाने मामला दर्ज होने के बाद पुलिस में पीड़िता का मेडिकल कराया है। मामले की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला को सौंपी गई है।