Dark Mode
गाड़ी में तोड़फोड़ व नगदी छीन ले जाने का मामला दर्ज 

गाड़ी में तोड़फोड़ व नगदी छीन ले जाने का मामला दर्ज 

सूरजगढ़। थाना इलाके के सुजडोला गांव में एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर गाड़ी व नगदी छीन ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। एचएम सत्यवीर सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया की सुजडोला गांव निवासी बाबूलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब वह तुड़ी लेने जा रहा था उसी दौरान गांव से बाहर रोड की तरफ निकला तो मेरे आगे गांव के मनोज,संजय जाट,रवि मेघवाल,बलवान,सुनीता व अन्य लोगो ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। मनोज ने ट्रेक्टर लेकर जान से मारने की नियत से पिकअप गाडी के टक्कर मारी। और हथियारो से हमला कर गाडी में तोड़फोड़ कर गाड़ी व एक लाख रूपये ,कीमती कागजात और गाडी छीन कर ले गए। सत्यवीर सिंह ने बताया की बाबूलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!