Dark Mode
नदबई में मूर्ति विवाद से जुड़ा मामला

नदबई में मूर्ति विवाद से जुड़ा मामला

 

केबीनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का धरना करवाया खत्म

मामले को नहीं दी जातीय संघर्ष का रूप,

विश्वेंद्र सिंह ने लोगों से मांगा 7 से 10 दिन का वक्त

बैलारा बाईपास चौराहे पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद का मामला, तीन दिन से चल रहा ग्रामीणों का धरना

 
 
नदबई ।  नदबई में बैलारा बाईपास पर प्रस्तावित डॉं अंबेडकर की प्रतिमा के स्थान पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए पंचायतीराज जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के मामलें में केबीनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों से समझाइस कर समस्या समाधान कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराने को कहा। बाद में केबीनेट मंत्री की समझाइस पर पंचायतीराज जनप्रतिनिधी व ग्रामीणों ने विगत तीन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की घोषणा की।
इससे पहले ग्रामीणों ने केबीनेट मंत्री को बैलारा बाईपास चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा के स्थान पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग की। केबीनेट मंत्री ने मौके पर ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। बाद में ग्रामीणों को क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए धरना समाप्त करने व जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर समस्या समाधान करने को कहा। बाद में केबीनेट मंत्री के आश्वासन पर उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। उधर, धरने दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय, रघुवीर चारण, नदबई पुलिस सीओ नीतिराज सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से बैलारा बाईपास पर डॉं अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति जारी हुई। डॉं अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन 14 अप्रेल को देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन, इससे पहले ही डॉं अंबेडकर की प्रतिमा के विरोध में शनिवार देर शाम पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए बैलारा बाईपास के समीप धरना शुरु कर दिया।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!