Dark Mode
दुकान से नगदी चोरी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

दुकान से नगदी चोरी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक दुकान से नकदी रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी जम्भेश्वर नगर निवासी सहीराम पुत्र मामराज ने  नया शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि चार जुलाई को वो किसी काम से गए तो मुख्य रोड पर एटीएम के सामने स्थित दुकान गुरुकृपा मिल्क फूड पर अपनी पत्नी को बिठाकर गए थे, जब पत्नी काम में लग गई तो पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान के गल्ले से करीब साढे बारह हजार रुपए चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हंसराज को सौंपी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!