मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मनाया जन्मदिन
सावर । सावर कस्बे में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर हमेशा की भांति इस बार भी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मनीषा मीणा गोपालपुरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के राजकीय शशि कुमारी चिकित्सालय में पहुंच कर कैक काटकर मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजो से मिल उनकी कुशलक्षेम जानी व उन्हें इलाज में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर सम्पर्क करने व चिरंजीवी का लाभ उठाने में किसी भी तरह के दिक्कतों का सामना करने पर उन्हें अवगत करवाने का निवेदन किया। वही लोगो को सूबे के मुखिया के जन्मदिन पर लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। इस मौके पर मनीषा मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए मरीजो को फल वितरित किए । कार्यक्रम में सभी महिला पुरुष ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार फिर से बने ऐसा आशीर्वाद देते हुए जन्मदिवस की बधाई दी।