Dark Mode
जिले को अनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया ’’शक्ति दिवस’’

जिले को अनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया ’’शक्ति दिवस’’

अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार  के लिए प्रत्येक मंगल को आयोजित होता है शक्ति दिवस


धौलपुर । अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र तथा सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस’के तौर पर मनाया जाता हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि शक्ति दिवस पर  बच्चों, किशोर- किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्राी माताओं के लिए अनीमिया मुक्ति  से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरुकता के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी विद्यालयों में आज शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लक्षित लाभार्थियों में 6 माह के बच्चों से लेकर 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियां, 20 24 वर्ष की विवाहित महिलाएं, गर्भवती महिलाएं व धात्राी माताओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्राी माताओं को आँगनबाडी केन्द्र पर मोबिलाईज किया गया। आशाओं द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1 एमएल आईएफए सिरप पिलाई तथा, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली खिलाने का कार्य किया गया। अभियान में 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को आईएफए की नीली गोली खिलाई गई। 6 माह से 59 माह तक के बच्चों की 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों की 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्राी माताओं की अनीमिया हेतु स्क्रीनिंग शारीरिक लक्षणों के आधार पर करने का कार्य अभियान के दौरान किया गया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दिशा-निर्देशानुसार 10 से 19 वर्ष तक की विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आईएफए की नीली गोली खिलाने का कार्य किया जा रहा है।जिले को अनीमिया मुक्त बनाने की  दिशा मे यह अभी राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!