सेंट स्टीफन स्कूल का वार्षिकोत्सव गूंज मनाया
मदनगंज किशनगढ़। सेंट स्टीफन सीनियर सैकेंडरी विद्यालय का वार्षिकोत्सव गूंज मनाया गया।अग्रसेन विहार में आयोजित गूंज कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थीयो ने एक से बढ़कर एक प्रतुतिया दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार प्रवीण चौधरी थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक सुरेश टांक, सेंट स्टीफन एजुकेशन सोसाइटी निदेशक रेखा अग्रवाल, संस्था के सचिव बालमुकुंद अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष अक्षित अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, मिराया अग्रवाल, विद्यालय की अकादमिक प्रमुख मीनू चतुर्वेदी, सेंट स्टीफन इंग्लिश मीडियम के प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी, सेंट स्टीफन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील यादव, बी.एड कॉलेज प्रिंसिपल डॉ कालिंदी लाल चंदानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गणमान्य अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति गणेश वंदना से हुई। विद्यालय के प्री प्राइमरी के नन्हे बच्चों ने सपना रे, डांस का भूत चढ्या गाने पर बहुत ही प्यारी प्रस्तुति दी। कक्षा 1, 2, 3 के बच्चों ने दक्षिण भारतीय वेशभूषा में लोकप्रिय गीत श्री वल्ली नाटो नाटो पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। सेंट स्टीफन इंग्लिश मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां और हर क्षेत्र में विद्यालय को मिली वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यार्थियों ने योद्धा बन गई में गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सुरेश टांक कहा कि सेंट स्टीफन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में डंका बजाने के साथ ही खेल, संगीत, नृत्य, जूडो, कराटे सहित अनेक कलाओं में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। जोकर की वेशभूषा धारण कर विद्यार्थियों ने हास्य और करूण भाव से भरपूर एक एक्ट प्रस्तुत किया। सेंट स्टीफन शिक्षण संस्थान की प्राचार्य डॉ. कालिंदी लाल चंदानी ने सभी को संबोधित किया। सेंट स्टीफन शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने हमारे रंगीले राजस्थान का प्रदर्शन करते हुए रामसापीर/ काल्यो कूद पड़यो मेला में जैसी शानदार प्रस्तुतियां दी। बी.एड. की छात्रा खुशबू ने कृष्ण को अपने प्रति आकर्षित कर श्री कृष्ण को मनमोहना नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिवाजी का मुगलों से युद्ध को एक सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से दर्शा कर शिवाजी की वीरगाथा का प्रदर्शन किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने तटिंग हाथ के संकेतों के माध्यम से नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने हिप हॉप नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों द्वारा चार्ली चैम्पलिन व माइकल जैक्सन का हूबहू नृत्य प्रस्तुत कर हमें चार्ली व माइकल की याद दिला दी। कक्षा 4 व 5 के नन्हे मुन्ने हमें पेड़ को नहीं काटना चाहिए। भारत देश के जवानों को जागरुक करते हुए 'उठो जवान देश के मां भारती पुकारती गीत को बड़े ही मनोरम ढंग से वाद्य यंत्रों के साथ गाया। 1950 से 2050 तक नवनिर्मित भारत कैसा होगा की सभी अविश्वसनीय अतुल्य भारत की सराहना उपलब्धियां, चंद्रयान, महिलाओं का बढ़ता योगदान, खेलकूद , राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से बढ़ते भारत को नृत्य द्वारा उजागर किया गया। बेस्ट हाउस का खिताब नेप्च्यून हाउस ने जीता। नेप्च्यून हाउस के इंचार्ज आकाश शर्मा, नेप्च्यून हाउस कप्तान प्राची यादव, नेप्च्यून हाउस उप कप्तान अर्पित सिंह ने मंच पर जाकर बेस्ट हाउस का खिताब प्राप्त किया। विद्यालय की सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले कक्षा 12 (कला वर्ग) के छात्र रोमन कुमावत को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में सेंट स्टीफन सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया।