Dark Mode
पंडित इंदौरिया की जयंती मनाई 

पंडित इंदौरिया की जयंती मनाई 

 
रतनगढ़ । संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर में पूर्व विधायक पंडित जयदेव प्रसाद इंदोरिया की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने पंडित जयदेव इंदौरिया की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया ने कहा कि वर्तमान समय ऐसे मोड़ पर है कि लोग सिद्धान्त की राजनीति छोड़कर स्वार्थपरता के कारण दल बदलू हो गए हैं। जिसके कारण से समाज में कुरीतियों का समावेश हुआ है। व्यक्तिवादी सोच और जातिवाद से त्रस्त राजनीति ने सिद्धांतों को दरकिनार कर दिया। ऐसे में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम जहां भी रहें, निष्ठा के साथ रहें तो समाज में हमारे व्यक्तित्व की कद्र रहेगी। समारोह को रामनारायण व्यास, अरविंद चाकलान, डिप्टी सीएमएचओ डॉ देवकरण गुरावा, पं महेश चंद्र पुरोहित, रामवीर सिंह राइका, वेद प्रकाश पंवार, रोहित लाटा, रिखाराम तालनिया आदि ने संबोधित किया। तत्पश्चात संकट मोचन बालाजी मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया गया व पौधारोपण के पश्चात वहां की गौशाला में गायों को हरा चारा डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भजनलाल इंदौरिया ने की जबकि अतिथि के रूप में विनोद डागा, डॉ देवकरण गुरावा, राम नारायण व्यास, अरविंद चाकलान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, पार्षद शशि कुमार गौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश कुमावत, पार्षद अनिल कुमार सियोता, पार्षद राजेंद्र बबेरवाल, पार्षद राजेश गहलोत, पार्षद पुरुषोत्तम इंदौरिया, सुरेन्द्र हुड्डा, पार्षद श्रवण सैनी, भंवरलाल जसेल, वीरेंद्र बुनकर, कैलाश पारीक, डूंगरमल खटीक, रामचंद्र दायमा, सुशील इंदौरिया,ओमप्रकाश गौड, रत्नलाल मेघवाल, अशोक आलडिया, नेमीचंद खटीक, कैलाश आत्रेय, रूपाराम,करनीसिंह राजियासर, भँवरलाल बिजारणीया, माँगीलाल स्वामी, सीताराम महर्षि, विजय भुवाल, देवीदत्त हरित, अब्बास गोरी, सचिन हरित, जगदीश भूत, बालाराम बरजाँगसर, कन्हैयालाल मिश्र, राजेंद्र नोहाल, हरि प्रसाद मलपुरिया, चाँद छींपा, निरंजन रुँथला, वीरेंद्र सहल, दीनमोहम्मद गोरी, जेठाराम मेघवाल, चंद्र प्रकाश घिंटाला, इदरीश गोरी, नवाब पार्षद राजलदेसर, ताराचंद वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!