संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाई
वैर . संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती सेन समाज के सामाजिक बंधुओं ने उत्साह पूर्वक मनाई जिसमें कस्बा वैर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सेन समाज के लोग सम्मिलित हुये, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु महावर एवं पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार ने भाग लिया, जिन्होंने संत शिरोमणि सेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए, अतिथियों का सेन समाज के द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सेन समाज के लोगों ने बताया कि भक्तमाल के टीका कार प्रिय दास के अनुसार संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती वैशाख मास में कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाई जाती है, संत सेन जी के बारे में बताया कि लगभग 500 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में इनका अवतार हुआ था, उस दिन विक्रम संवत 1357 वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार था , इनका बचपन का नाम नंदा रखा गया, संत सेन जी महाराज की माता का नाम सुलखनी व पिता का नाम मुकंद राम था, संत जी ने ईसवी सन 1440 में देह का त्याग किया |