सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती मनाई
बालोतरा। माली समाज महिला शक्ति द्वारा सावित्री बाई फुले की जन्मजयंती मनाई गई। संस्थान की अध्यक्ष शांति पंवार ने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सभापति महेश बी चौहान सहित माली समाज के कई गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रही सभी महिलाओं ने सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अनुसरण करने क़ो कहा गया। पूर्व सभापति महेश बी चौहान ने कहा कि ज़ब हमारे देश में रूढ़िवादिता,अंध विश्वाश व दलितों पर अत्याचार किए जा रहे थे तब सावित्री बाई फुले ने समाज क़ो जागरूक कर शिक्षा की अलख जगाई थी हम सभी क़ो उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए!आज इनकी जन्मजयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए हम सभी समाज बंधु व महिलाएं गौरव की अनुभूति कर रहे है। इस कार्यक्रम में उषा चौहान,भगवती पंवार,संतोष चौहान,सुनीता कच्छवाह,वर्षा गहलोत,सीमा पंवार,हंसा सोलंकी,वागाराम पंवार,लक्ष्मण कच्छवाह,सावल पंवार,मानक गहलोत,धर्माराम गहलोत,अशोक पंवार सहित सदस्य मौजूद रहे।