वृक्षारोपण कर पूर्व पर्यावरण मंत्री दवे का मनाया जन्म दिवस
सोजत। भोलेश्वर महादेव मंदिर सरकारी कर्मचारी कॉलोनी पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री सोजत विकास पुरुष लक्ष्मीनारायण जी दवे साहब का सभी वार्ड वासियों ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्म दिवस ओर उनके दिर्गायु की मंगल कामना की सोजत विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध दवे अपने जीवन में पेड़ पौधों से अति लगाव रखते हैं मंत्री रहते हुए सोजत में माताजी भाकरी और सोजत की विभिन्न स्थानों एवम सड़क किनारे हजारों पेड़ पौधों को रूपवाया जिस से आज सोजत का नजारा ही सुहाना लगता है तथा सभी वार्ड वासियों ने पूर्व मंत्री दवे से गर पर मुलाकात कर माला साफ पहना कर मुंह मीठा करवाया इस मौके पर वार्ड पार्षद जोगेश कुमार उर्फ लक्की महेश चांडक गुलाब राम मालवीय अंबा लाल जोशी रतन बंजारा रणजीत राजपुरोहित जितेंद्र साखला भवानी सिंह कंटालिया नथु लाल महेश सेन भरत सोलंकी छोटू सिंह संतोष सिंह मौजूद रहे।अवसर पर सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी , बोयल सरपंच महेंद्र देवासी , मीठालाल पंवार , दिनेश देवासी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी व साफा, माला पहनाकर व राधा कृष्णा भगवान की मोमेंटो देकर स्वागत किया। पूर्व केबिनेट मंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक प्याला परिंदों का निवाला अभियान के तहत क्षेत्र में परिंदे बांधे और पक्षियों के लिए चुगा तथा गायों के लिए चारे की व्यवस्था की।