Dark Mode
केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों ने लिया आचार्य सुनील सागर से आशीर्वाद 

केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों ने लिया आचार्य सुनील सागर से आशीर्वाद 

 

मदनगंज किशनगढ़। आचार्य सुनील सागर महाराज के सांसद भागीरथ चौधरी, सहकारिता मंत्री गौतम दरक, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम भंडाना नगर निगम अजमेर उप पहापोर नीरज जैन ने दर्शन कर पाद प्रक्षालन करते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाशाहु दिगम्बरा, कन्या बनी कनक का विमोचन किया। इस दौरान आचार्य श्री ने कृषि में नवाचार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, सक्षम लोगों को आरक्षण नहीं देने के अलावा किसानों को कृषि हेतु पानी समय पर मिले आदि मुद्दों पर चर्चा की। आचार्यश्री ने कहा कि वनों का महत्व हमे तीर्थंकर भगवान के जीवन चरित्र में मिलता है। भगवान महावीर के 2550 में निर्वाण वर्ष पर सभी जगह 2550 साल के पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर स्वामी ने साल के पेड़ के नीचे तप किया था। कार्यक्रम में भागीरथ चौधरी ने केंद्र सरकार की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजना तथा सुरेश रावत ने नदिया जोड़ने की योजना  की जानकारी दी। इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। हरियाली अमावस्या पर आर. के. कम्यूनिटी सेंटर में अतिथियों ने साल का पेड लगाया। वर्षा योग समिति द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर, माला पहनकर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!