Dark Mode
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों की ली वीसी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों की ली वीसी

योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन के दिए निर्देश


सवाई माधोपुर । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने वीसी के माध्यम से जिले की पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों से वीसी के माध्यम से संवाद कर जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मनरेगा योजना में श्रमिक संख्या कम लगाए जाने पर विकास अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए नरेगा श्रमिक संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। आधार बेस पेमेंट सिस्टम का शत प्रतिशत टारगेट पूर्ण करने के निर्देश जारी किए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना में प्रगति लाने के निर्देश जारी किए। मनरेगा योजना द्वारा बनाए जा रहे खेल मैदान, अमृत सरोवर के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी, सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना, विधायक स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की साथ ही समस्त विकास अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नही छोड़ने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!