Dark Mode
कौशल विकास योजना 4.0 के प्रशिक्षणार्थियों को किए प्रमाणपत्र वितरित

कौशल विकास योजना 4.0 के प्रशिक्षणार्थियों को किए प्रमाणपत्र वितरित

बून्दी। राजकीय महाविद्यालय बून्दी में स्थापित स्किल हब, नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अन्तर्गत सफलतापूर्वक आयोजित एसोसिएट डेटा एन्ट्री ऑपरेटर में 44 व योगा इन्स्क्ट्रर कोर्सेज में 29 का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ ओ पी शर्मा ने की तथा कार्यक्रम में रीजनल डायरेक्टर एनएसडीसी, मोहम्मद कलाम तथा स्टेट कॉर्डिनेटर राजीव कुमार ऑनलाईन जुडे। कोर्स कोर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार राठौड़ ने सभी अतिथियां एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा दोनों कोर्सेज के तीन महीने तक के प्रशिक्षण की पूरी रिपार्ट पीपीटी द्वारा प्रस्तुत की। राजीव कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कोर्स की उपयोगिता बताई। साथ ही इंडिया स्किल कॉम्पीटीशन व वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटीशन की जानकारी प्रदान करते हुये पंजीकरण की प्रक्रिया बताई। पंजीकरण लिंक महाविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध भी है।
मो. कलाम ने महाविद्यालय द्वारा दोनों कोर्सेज के प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों को एनएसडीसी के स्किल कोर्सेज की रोजगार की संभावनाएं बताई। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व अंकतालिका प्रदान की तथा सभी ट्रेनर मो. रियाज, रेणू परिहार व अंशु शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि उक्त कोर्सेज से प्राप्त कौशल को नियमित अभ्यास में लाकर इसे अपने रोजगार का साधन बनाना चाहिये तथा एनएसडीसी, भारत सरकार व नवाचार प्रकोष्ठ की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थी व राष्ट्रहित में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखे जायेंगें। कार्यक्रम में अन्त में समन्वयक डॉ दिलीप राठौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. पूर्ण चंद उपाध्याय, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. संजय भल्ला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मीणा, श्री मनोज कुमार टटवाल, डॉ. ज्योति, डॉ. सविता चौधरी, डॉ. निधि खिन्दुका जैन, सुरेश कुमार माली, नरेश कुमावत, अब्दुल वहाब व किशन सिंह मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!