Dark Mode
महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये

महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये

बहरोड़। भारत विकास परिषद राठ शाखा बहरोड़ द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र चांदनी चैक बहरोड़ पर तीसरे बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में 14 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई ब्यूटीशियन एवं मेहंदी के प्रमाण पत्र बर्फी देवी के द्वारा प्रदान किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार दीवान ने की। इस अवसर पर राठ शाखा के अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, सचिव अनिल  यादव, प्रशिक्षण केंद्र निदेशक बसंती यादव, केंद्र प्रभारी रोहितास गुप्ता, संरक्षक सतीश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर यादव, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी प्रकाश जांगिड़, एससी गुप्ता, योगाचार्य घनश्याम यादव, संगठन सचिव आशुतोष विमल, राजरानी खंडेलवाल, शिव शंकर गुप्ता, रविंद्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार भारद्वाज, अशोक खंडेलवाल आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत अल्पाहार प्रदान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!