सभापति ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
जयपुर। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में नालों में पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर पानी आ जाता है जो कि कीचड़ का रूप ले लेता हैं।जिससे सड़कों पर गुजरने वाले नागरिकों को समस्या आती है।इस पर सभापति ने तुरंत मौके पर सेनेट्री इंस्पेक्टर पिंटू राम मीना को बुलाकर नाली सफाई एवं रास्ते से कीचड़ हटवाने के निर्देश दिए एवं संवेदक सुरेन्द्र विजयवर्गीय को बुलाकर टूटी हुई सड़कों का पेजवर्क करने को कहा ।इस दौरान सभापति ने लोगों की कई समस्याएं सुनी इस पर सभापति ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए।सभापति ने दुकानदारों को डस्टबिन रखने एवं कचरे को कचरे प्वाइंट पर डालने का आग्रह किया। इसी के साथ कहा कि जो दुकानदार डस्टबिन नहीं रखेगा उसकी प्रथम बार ₹100 दूसरी बार ₹500 तीसरी बार ₹1000 का जुर्माना वसूला जाएगा।सभापति ने सफ़ाई व्यवस्था पर संदेश देते हुए कहा कि सभी दुकानदार अपने आस पास सफाई रखे यदि गंदगी रहेगी तो अपने व्यापार भी कम होगा। जीवन में स्वच्छता से तात्पर्य स्वस्थ होने की अवस्था से भी है। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हमें इधर-उधर कचरा नहीं भेजना चाहिए। कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। कहा भी गया है अत: स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। अत: स्वच्छता को अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं। अत: स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद पार्षद जगदीश खटाना, पार्षद प्रतिनिधि अतुल मुद्गल, सेनेट्री इंस्पेक्टर पिंटू राम मीना, सब्जी मंडी अध्यक्ष जगमोहन सैनी, संवेदक सुरेन्द्र विजयवर्गीय एवं स्थानीय दुकानदार एवं लोग उपस्थित रहे।